फतेहाबाद: फतेहाबाद में विधायक छोटेलाल वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबी यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग
Fatehabad, Agra | Aug 14, 2025 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को शमशाबाद के बांगुरी से विधायक छोटेलाल वर्मा के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में करीब 5 किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। सैकड़ो की संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा शमशाबाद से होती हुई कस्बा फतेहाबाद के मुख्य मार्ग में होती हुई वाजिदपुर पहुंची।