फतेहाबाद: बमरौली कटारा पुलिस ने वृद्ध की हत्या के आरोपी को नगला सबला के पास मुठभेड़ के बाद दबोचा, महिला भी हुई गिरफ्तार
Fatehabad, Agra | Aug 15, 2025 बमरौली कटारा के ग्राम महल बादशाही में हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को नगला सबला के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही इस घटना में शामिल मृतक की पुत्रवधू को भी पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेज दिया।एसीपी अमरदीप लाल ने बताया की आरोपी महिला पहले भी जेल जा चुकी है।