फतेहाबाद: डौकी के ग्राम मुटनई अंडरपास पर पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, किया गया गिरफ्तार
Fatehabad, Agra | Aug 15, 2025 थानाध्यक्ष डौकी योगेश कुमार मय पुलिस टीम आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर मुटनई कट के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नगला बेहड़ निवासी भानु पुत्र सुरेश को वाहन चेकिंग में रोका गया। भानु ने रुकने के बजाय जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष ने भी जवाबी फायर किया, जिससे भानु के दाहिने पैर में गोली लगी।