सागर नगर: कलेक्टर और एसपी ने मकरोनिया चौराहे पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया, सुधार के निर्देश दिए
रविवार की सुबह 10: 30 बजे सागर जिला कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल और एसडीएम अमन मिश्रा ने मकरोनिया चौराहे के जबलपुर रोड, नरसिंहपुर रोड और भोपाल रोड तरफ जाने वाले मार्ग में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया, चौराहे के पास बने मॉल और होटल संचालकों को व्यवस्थित पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो..