सागर नगर: सावधान: सागर में संदिग्ध गिरोह सक्रिय, बड़ा बाजार इलाके में घर में घुसती युवती सीसीटीवी में कैद
शहर में चोरी की वारदातों के बीच बड़ा बाजार क्षेत्र में एक संदिग्ध युवती के घर में घुसने का मामला सामने आया है। शुक्रवादोपहर करीब 1:30 बजे सलवार सूट पहने युवती अग्रवाल परिवार के घर में दाखिल हुई और सीढ़ियाँ चढ़कर ऊपर पहुंच गई। घर में अकेली वृद्ध महिला ने जब पूछा तो उसने कहा कि “मकान किराए पर चाहिए” और तुरंत वहां से निकल गई।