सागर नगर: तिली वार्ड में तेज रफ्तार कार ने दो ऑटो और मकान की दीवार में मारी टक्कर, हादसे से मचा हड़कंप
तिली वार्ड स्थित राजघाट रोड पर शनिवार -रविवार दरमियानी देर रात एक तेज़ रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो ऑटो रिक्शा और एक मकान की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 3:10 बजे हुआ, जिसकी आवाज से क्षेत्रवासी नींद से जाग उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे में था और नियंत्रण खो बैठा। टक्कर से दोनों ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।