सागर नगर: त्योहारों पर कटरा बाजार में वाहनों के प्रतिबंध से व्यापार प्रभावित, व्यापारियों ने ई-रिक्शा और ऑटो चलाने की मांग की
दीपावली पर शहर के मुख्य बाजारों में रौनक तो है,लेकिन कटरा बाजार के व्यापारी प्रशासनिक प्रतिबंधों से नाराज हैं। राधा टॉकीज से कटरा कोतवाली तक तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है, जिससे ग्राहकों को पैदल लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इसका असर सीधे तौर पर व्यापार पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा ई-रिक्शा और ऑटो को प्रतिबंध से मुक्त किया जाए।