सागर नगर: राहतगढ़ रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आईं दो महिलाएं, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल
मोतीनगर थाना क्षेत्र के राहतगढ़ रेलवे फाटक के पास रविवार शाम लगभग 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जानकारी रेलवे प्रशासन को भी दी है साथ ही मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।