खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चौरी गांव में ग्राम प्रधान पर रामजीत यादव ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, गुरुवार सुबह वह घर के सामने चाय पी रहा था, तभी ग्राम प्रधान सहयोगियों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।