इंदौर: हीरा नगर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार
Indore, Indore | Feb 7, 2026 DCP राजेश व्यास ने शनिवार तीन बजे बताया कि थाना हीरा नगर की टीम इलाका भ्रमण और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान आदित्य गेटवे बिल्डिंग के पीछे दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए।पुलिस वाहन देखते ही दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम रोहन कदम और गोपाल उर्फ दीपक अहिरवार बताए