राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत कोटा का 18 व 19 सितंबर 2026 को होने वाला जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन हाड़ौती आदिवासी मीणा सामाजिक सुधार संघ बालक छात्रावास छत्रपुरा एरोड्रम के पास कोटा में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र मीणा संभागीय अध्यक्ष सामाजिक सुधार संघ रहे विशिष्ट अतिथि कर्मचारी नेता रामरतन सामरिया, रामविलास रखवाला पूर्व सीबीईओ, गोपाल मीणा, मुकेश मित्तल घनश्याम मीणा, मनोज कुमार मालव उप प्रधानाचार्य, भरत मीणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा रनजीत मीणा जी ने की। मंच संचालन जिला अध्यक्ष बारां पवन कुमार द्वारा किया गया। माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नरेंद्र मीणा ने कहा कि बालिका शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है शिक्षकों को अपने नैतिक चरित्र को उच्च रखने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष डा रनजीत मीणा ने शिक्षकों की 41 से अधिक ज्वलंत मागों को उठाया, शिक्षा को बचाने के लिए जरूरी है कि तबादला नीति बनाई जाए, TET अनिवार्यता शिक्षकों के साथ धोखा है संगठन जंतर मंतर दिल्ली पर 2 अक्टूबर को आंदोलन करेगा, सबकी dpc समय पर होनी चाहिए। PL, GPF SI का वेतन समय पर मिले इसकी मांग सरकार से की है, विद्या संबल योजना पारदर्शी और ऑनलाइन हो। रामरतन सामरिया ने कहा कि कर्मचारियों को एकजुट रहने की जरूरत है सभी महासंघ मिलकर कर्मचारियों की लड़ाई लड़ेंगे। रामबिलास रखवाला ने बहुत विस्तार से शिक्षा, शिक्षक, अभिभावक और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे। अन्य वक्ताओं ने शिक्षकों ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार की चर्चा की सम्मेलन में उपस्थित समस्त शिक्षकों ने सुधार और सुझाव पर अपनी सहमति दी।
सोनिया योगी,निरंजन मीणा, जरीना बानो,रविकांत मीणा, फरीदा बानो, राजेंद्र मीणा, सत्यनारायण, सुरेंद्र कुमार जुगराज, नासिर हुसैन, मनीष कुमार, सत्येंद्र, घनश्याम, विनोद कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
Ladpura, Kota | Sep 18, 2026