बीकानेर: SKRAU में मशरूम उत्पादन और संवर्धन तकनीक पर सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार दोपहर 3 बजे मशरूम उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन तकनीकी पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। कृषि महाविद्यालय, बीकानेर के पादप रोग विज्ञान विभाग की मशरूम उत्पादन इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मशरूम प्रोटीन से भरपूर बहुत बढ़िया चीज है। मार्केट में इसकी खू