कैरो: कैरो के गांवों में पहुंची परिवहन विभाग की सेवा,विशेष लाइसेंस शिविर में46ग्रामीणों को मौके पर मिला लर्नर ड्राइविंगलाइसेंस
अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ग्रामीणों को उनके पंचायत स्तर पर ही परिवहन विभाग की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला परिवहन कार्यालय लोहरदगा ने सोमवार दोपहर 12 बजे कैरो प्रखंड की कैरो, नारौली और सराबे पंचायतों में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया।