कासगंज: ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर बिलराम कस्बे में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर ढोलना थाना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। ढोलना कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।