बडेरा ग्राम में रेलगाड़ी से टकराया 22 वर्षीय युवक,मौके पर हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जुटी जांच में
बड़वारा थाना क्षेत्र के बडेरा ग्राम निवासी वीरेंद्र सिंह पिता प्रताप सिंह 22 वर्षीय की कटनी बिलासपुर रेलवे ट्रैक में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी में फैल गई। वहीं इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर, शव परीक्षण के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सुपुर्द किया है।