भजिया ग्राम में खेत पर काम करने के दौरान 70 वर्षीय किसान को लगा बिजली का झटका, बड़वारा अस्पताल में उपचार जारी
बड़वारा थाना क्षेत्र के भजिया ग्राम निवासी बत्ती लाल यादव 70 वर्षीय अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली का झटका किसान को लग गया। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना इमरजेंसी वाहन 108 को दी। मौके पर पहुंचे इमरजेंसी वाहन 108 ने वृद्धि किसान को सीएचसी में दाखिल कराया, जहां उसका उपचार जारी है।