एसएसटी चेकपोस्ट पर उमरिया पान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से ₹9.50 लाख की नकदी जब्त की गई
थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के धनवारी स्थित चेकपोस्ट पर सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान अरविंद सिंह परिहार, एक बैग लिए हुए सिहोरा की तरफ जा रहा था। उन्होंने बताया कि संदेह होने पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें ₹9,50,000 नगद बरामद करने पर संतोषजनक जवाब ना मिलने पर नकदी की ज़ब्ती बनाई गई है।