स्लीमनाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से 1150 पाव अवैध शराब की जप्त
स्लीमनाबाद पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही करते हुए,तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामले पर पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के कौड़िया ग्राम में बड़ी मात्रा पर अवैध शराब होने की सूचना पुलिस को मुखबिर से प्राप्त हुई थी।जानकारी के बाद मौके पर दबिश दी गई। जहां आरोपी संदीप कोल,प्रहलाद एवं शुभम के कब्जे से 1150 पाव शराब जप्त की गई है।