कोल: भुजपुरा में जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रीय लोगों ने भारतीय किसान यूनियन स्वराज को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 अलीगढ़ के थाना नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा क्षेत्र में जल भराव की समस्या से पिछले डेढ़ साल से जूझ रहे क्षेत्रीय लोगों की परेशानी को देख भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों के द्वारा मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे एक ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त को सौपा है। जिसमें उनकी मांग है कि जल्द से जल्द समस्याओं को दूर किया जाए।