प्रतापगढ़: बहुता गांव में धमाके के साथ ब्लास्ट हुई कॉफी मशीन के चपेट में आने से दुल्हन के चचेरे भाई की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
प्रतापगढ़ में बारात में कॉफी मशीन में ब्लास्ट होने से दुल्हन के चचेरे भाई की मौत हो गई। किशोर कॉफी मशीन के पास बैठा था, धमाके से करीब 10 फीट दूर जा छिटका और पेड़ से जा टकराया। रविवार देर रात की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पट्टी थाना क्षेत्र के बहुता गांव की है। मृतक विपिन (15) के चचेरी बहन की बारात आई थी। धमाका जिस वक्त हुआ उस वक्त वरमाला क