Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
mediaraj145
जेवर की बेटी ने सीएम योगी को सुनाई बदलाव की कहानी, एयरपोर्ट से भरी उड़ान #JewarAirport #NoidaInternationalAirport #Jewar #GreaterNoida #CMYogi
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar
| Jun 16, 2026
#jewarairport
#noidainternationalairport
#jewar
#greaternoida
#cmyogi
MORE NEWS
ग्रेटर नोएडा GIMS अस्पताल मे कर्मचारियों का प्रदर्शन, कर्मचारी बोले 11 हजार की सैलरी में कैसे चलेगा घर? स्टाफ नर्स से टेंट लगवाने तक का काम! जिम्स कर्मचारियों ने खोला मोर्चा#GreaterNoida #GIMSHospital #EmployeesProtest #NoidaNews #BreakingNews #GreaterNoidaNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 15, 2026
*"लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जेवर के किसानों का ऐतिहासिक सम्मान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट में विधायक धीरेन्द्र सिंह की भूमिका को सराहा"* नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए अपनी भूमि समर्पित करने वाले जेवर क्षेत्र के किसान परिवारों ने जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। यह अवसर केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं था, बल्कि विकास, विश्वास और किसान सम्मान की एक ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक बन गया। इस अवसर पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि *"आज वह केवल जेवर के विधायक के रूप में नहीं, बल्कि उन हजारों किसान परिवारों की भावनाओं के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हैं, जिन्होंने प्रदेश और राष्ट्र के विकास के लिए अपनी पुश्तैनी भूमि समर्पित कर दी। किसान के लिए भूमि केवल संपत्ति नहीं होती, बल्कि उसकी पहचान, उसकी विरासत और उसके परिवार के भविष्य का आधार होती है।"* जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा है कि *"जेवर के किसानों ने आज अपनी ही जमीन पर बने विश्वस्तरीय एयरपोर्ट से लखनऊ तक की हवाई यात्रा कर इतिहास रच दिया। कल तक जिन हाथों में फावड़ा, हल और दरांती हुआ करती थी, आज उन्हीं हाथों में बोर्डिंग पास देखकर मन गर्व से भर उठता है। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि किसानों के संघर्ष, सम्मान और बदलते हुए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर है।"* माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में जेवर क्षेत्र के किसानों के त्याग, दूरदर्शिता और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि *"नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की परिकल्पना को साकार करने में जेवर के किसानों तथा विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।"* मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि *'उन्हें वह समय भली-भांति स्मरण है जब प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा जेवर एयरपोर्ट का प्रस्ताव स्वीकृत किए जाने के पश्चात भी परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। उन्होंने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर, किसानों के साथ संवाद स्थापित किया और विकास की संभावनाओं को उनके समक्ष रखा।"* माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि *"उस समय किसानों को विश्वास दिलाने और संवाद की मजबूत कड़ी बनाने में विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके परिणामस्वरूप आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विश्वस्तरीय परियोजना के रूप में इतिहास रच रहा है।"* मुख्यमंत्री जी ने कहा कि *'वर्ष 2017 में जेवर क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ था। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं थे, लेकिन आज वही क्षेत्र उत्तर प्रदेश के विकास का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। आने वाले समय में जेवर वैश्विक निवेश, व्यापार, कृषि निर्यात और आधुनिक उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनेगा।"* उन्होंने बताया कि जेवर क्षेत्र में सेमीकंडक्टर यूनिट, मेडिकल डिवाइस पार्क, विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थान तथा अन्य बड़े निवेश प्रस्तावित हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। फल, सब्जी और कृषि उत्पादों को अब वैश्विक बाजारों तक पहुँचने का मार्ग मिलेगा और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि *"प्रदेश सरकार किसानों के साथ कभी सौदेबाजी नहीं करती, बल्कि उन्हें उनका न्यायोचित अधिकार दिलाने का कार्य करती है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके सम्मान, हितों और भविष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"* माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने यह भी घोषणा की कि जेवर डिग्री कॉलेज का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम, चिकित्सा सुविधाओं तथा मेडिकल शिक्षा के विस्तार हेतु यमुना प्राधिकरण को आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि *"आज उनकी दूरदर्शिता और त्याग के कारण आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बदलने जा रहा है। जिन किसानों ने अपनी भूमि विकास के लिए समर्पित की, उनके योगदान को प्रदेश सदैव सम्मान के साथ स्मरण करेगा।"* इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विशेष रूप से विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि *"उन्होंने किसानों और सरकार के बीच विश्वास का सेतु बनकर कार्य किया तथा परियोजना को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।"* कार्यक्रम के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि *"उन्होंने उनकी भावनाओं को समझा, उनके विश्वास का सम्मान किया और उनके त्याग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। किसानों ने कहा कि अपनी ही भूमि पर बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री जी से मिलने की यह यात्रा उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है।"* कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करने तथा उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ हुआ। इस मौके कर रोही के किसान श्री जयवीर सिंह ने कहा कि *"जेवर एयरपोर्ट ने पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। पहले जहां गांवों की पहचान सीमित थी, वहीं आज जेवर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। एयरपोर्ट के माध्यम से युवाओं को रोजगार और किसानों को नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।"* श्री चरण सिंह जी ने कहा कि *"जेवर एयरपोर्ट केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार है। यहां बनने वाली सुविधाओं से व्यापार, उद्योग और परिवहन क्षेत्र को नई गति मिलेगी।"* डॉ० हिरा राशिद ने कहा कि *'मेरे पिता की जमीन एयरपोर्ट में गई थी, जिसकी वजह से आज एमबीबीएस कर रही हूं। एयरपोर्ट परियोजना ने हमारे परिवार को आगे बढ़ने का अवसर दिया। यह विकास आने वाली पीढ़ियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।"* श्री महेंद्र शर्मा ने कहा कि *"जेवर एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। अब देश और दुनिया से जुड़ाव आसान होगा, जिससे व्यापार और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।"* श्री अशोक शास्त्री जी ने कहा कि *"जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह परियोजना विकास, आधुनिकता और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन रही है।"* श्री हंसराज सिंह ने कहा कि *"वर्ष 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश और आज का उत्तर प्रदेश, दोनों में जमीन-आसमान का अंतर दिखाई देता है। पहले प्रदेश में अपराध और लूटपाट की घटनाएं आम बात थीं तथा लोग भय के माहौल में जीवन व्यतीत करते थे, लेकिन आज कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, विकास कार्यों ने गति पकड़ी है और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएं इसी बदलते और विकसित होते उत्तर प्रदेश की पहचान हैं।"* श्री जफर नेताजी ने कहा कि *"जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का इंजन साबित होगा। आने वाले समय में यह क्षेत्र शिक्षा, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।*" श्रीमती रीता सिंह ने कहा कि *"जब उनकी शादी लगभग वर्ष 1997 के आसपास इस क्षेत्र में हुई थी, तब यहां न तो आवागमन के बेहतर साधन थे और न ही शिक्षा की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध थीं। लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूर-दराज के क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन आज जेवर क्षेत्र तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।"* श्री सरदार सिंह ने कहा कि *'जेवर एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े विकास कार्यों में से एक है। इससे पूरे गौतमबुद्ध नगर और आसपास के क्षेत्रों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।"*
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 15, 2026
दिल्ली-नोएडा आने-जाने वालों के लिए ट्रैफिक अलर्ट #TrafficAlert #DelhiTraffic #NoidaTraffic #DND #AshramChowk #DelhiNoida #TrafficDiversion #GautamBuddhNagar #BreakingNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 15, 2026
"कर्मयोगी सरकार काम पर विश्वास रखती है।" #rekhagupta #viralvideos #trend #reels #youtubeshorts
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 15, 2026
जेवर की बेटी ने सीएम योगी को सुनाई बदलाव की कहानी, एयरपोर्ट से भरी उड़ान #JewarAirport #NoidaInternationalAirport #Jewar #GreaterNoida #CMYogi - Gautam Buddha Nagar News