दरियापुर: दरियापुर पुलिस ने 189 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश तेज
दरियापुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 189 लीटर अंग्रेजी शराब से लदी बोलेरो जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के नजरमीरा गांव निवासी नितेश राय के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब व बोलेरो को जब्त कर