फतेेहपुर: 19वीं सफर की अलविदाई मजलिस में मौलाना कल्बे जवाद का पैगाम- 'कुरआन और अहलेबैत को थामे रखेंगे तो कभी गुमराह नहीं होंगे'
बाराबंकी के फतेहपुर में 19वीं सफर की अलविदाई मजलिस श्रद्धा और अकीदत के साथ आयोजित हुई। इस अवसर पर मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कुरआन और अहलेबैत की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यही इंसानियत, हिदायत, अमन और इंसाफ का रास्ता दिखाते हैं।