कुंडम: बघराजी में निकाह के बाद मायके पक्ष द्वारा युवती का अपहरण करने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
कुंडम थानांतर्गत बघराजी चौकी के सामने मायके पक्ष के लोगो ने युवतीं का अपहरण कर लिया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में गुरुवार दोपहर 1 बजे से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है की बघराजी नीवासी समीर खान ने उमरिया नीवासी रुखसार खान से दोनो की मर्जी से निकाह किया।वही बघराजी चौकी में कथन के लिए बुलाया गया।इस दौरान लड़की पक्ष के लोगो ने चौकी के सामने रुखसार का अपहरण किया।