🔴 नमस्ते मधेपुरा के जरिए जिला स्नातक संवाद 9 अगस्त को
शुक्रवार को मधेपुरा जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव के भावी प्रत्याशी रजनीश रंजन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 9 अगस्त दिन रविवार को सुबह 11 बजे कला भवन मधेपुरा में चौहत्तर वर्षों के इतिहास में पहली बार कोशी स्नातक मतदाताओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कोशी एम एलसी चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देना है. रजनीश रंजन ने कहा इस कार्यक्रम में वस्तुतः स्नातक मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा. मतदाता सीधा उनसे सवाल करेंगे जो सवाल हमारे लिए मार्गदर्शन का काम करेंगे. प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक जितने भी प्रतिनिधि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है सभी ने स्नातक मतदाताओं को ठगने का काम किया है. कभी किसी प्रतिनिधि ने स्नातक बेरोजगार मतदाताओं के हक व अधिकार के लिए सदन में आवाज नहीं उठाया.
उन्होंने जिले के सभी पंजीकृत स्नातक मतदाताओं को आमंत्रित करते हुए कहा कि संवाद कार्यक्रम में आप सभी आएं और हमसे सीधा सवाल कीजिए.vयदि आपको लगे कि हम आपके उम्मीदों पर खरे उतर पाते हैं तो आप हमें अपना समर्थन और आशीर्वाद दीजिए. हम आपके उम्मीदों पर खड़े उतर कर दिखायेंगे.
इस अवसर पर मधेपुरा प्रभारी लेनिन यादव, नगर प्रभारी सुमित शाना, नमस्ते मधेपुरा कार्यक्रम प्रभारी मो फहीमुद्दीन एवं व्यवस्था प्रभारी संजय कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times