घाटमपुर: घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, हुई मौत
घाटमपुर कस्बे के स्टेशन रोड पर घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया । वही परिजन घायल मासूम को आनन फानन में सीएचसी घाटमपुर लाए। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।