Gramotthan Vidyapeeth,Sangaria में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वामी केशवानंद महाविद्यालय की टीम बनी विजेता
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वामी केशवानंद महाविद्यालय, संगरिया की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्वामी केशवानंद महाविद्यालय की टीम ने अंबिका कॉलेज, पल्लू को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की।
टीम की इस उपलब्धि पर ग्रामोत्थान विद्यापीठ के सचिव एडवोकेट सुखराज सिंह सलवारा ने विजेता खिलाड़ियों, कोच एवं महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय के प्राचार्य दर्शन सिंह संधू ने भी कोच पवन कुमार एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने विजेता टीम का अभिनंदन कर खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
संगरिया की आवाज़
Swami Keshwanand GV College, Sangaria
Government College, Sangaria