#संगरिया में ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
संगरिया की आवाज़।
संगरिया। ब्लॉक के समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों में गुरुवार को ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं के रंगों से विकसित भारत का चित्रण किया।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा भल्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से देश की विकास यात्रा, आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, हरित पर्यावरण, शिक्षा-स्वास्थ्य और अन्य उपलब्धियों को रंग-बिरंगे अंदाज़ में प्रस्तुत किया।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय स्तर से श्रेष्ठ 03 प्रतिभागियों का चयन कर ब्लॉक स्तर पर भेजा जाएगा। ब्लॉक स्तर पर प्रथम 03 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 28 सितंबर को जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
यहां बता दें कि प्रतियोगिता केंद्र सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की विकास यात्रा से जोड़ना और उनकी रचनात्मक सोच को मंच देना है।
संगरिया की आवाज़