दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
कोण्डागांव में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद श्री महेश कश्यप, सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक सुश्री लता उसेण्डी एवं विधायक श्री नीलकंठ टेकाम की उपस्थिति में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, जल संरक्षण कार्यों को गति देने, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंटरनेट एवं बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार सहित विभिन्न योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही निर्देश दिए गए कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे और विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
#DishaMeeting #Kondagaon #ViksitBharat #Sushasan #Chhattisgarh GoodGovernance
Kondagaon, Chhattisgarh | Jul 6, 2026