11 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत, छत पर कपड़े सुखाने गई थी
#चित्तौड़गढ़ -
एंकर - चित्तौड़गढ़ की पंचवटी कच्ची बस्ती में छत पर कपड़े सुखाने गई 11 वर्षीय जिया ओड की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिया ओड, पुत्री महेंद्र ओड, छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान छत के नजदीक से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
Nangloi Jat, North West Delhi | Sep 20, 2026