सिरसा ।
सिरसा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संगठनात्मक बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे।
बाद में उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट डालते हुए लिखा आज मुझे बैठक में सहभागी होने का अवसर प्राप्त हुआ।बैठक के दौरान संगठन की और मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं का समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। हम सभी मिलकर सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ प्रदेश एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Sirsa, Sirsa | Jun 18, 2026