भरनो: भरनो में “स्कूल रुआर 2026” अभियान पर कार्यशाला आयोजित, शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य रखा गया
Bharno, Gumla | Apr 13, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय भरनो के सभागार में सोमवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के बैनर तले “हर बच्चा स्कूल में” के संकल्प के साथ स्कूल रुआर 2026 अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव, पशुपालन पदाधिकारी मनोज झा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशुल टोप्पो।