पीरो: फार्मर आईडी में लापरवाही पर सख्त पीरो में SDO ने 20 कर्मियों का वेतन रोका
Piro, Bhojpur | May 25, 2026 फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन में सुस्ती को लेकर एसडीओ कृष्ण कांत उपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा में प्रगति खराब मिलने पर सभी कृषि कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। सोमवार की शाम 4:00 के करीब बताया गया कि पीरो, चरपोखरी और तरारी के 20 कृषि कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने तक 25 मई का वेतन भी रोक दिया गया है।