सागर नगर: कनेरादेव में मंगल भवन का नामकरण पद्मश्री स्वर्गीय राम सहाय पांडे के नाम पर, विधायक ने किया लोकार्पण
सागर नगर निगम द्वारा हाल ही में अंबेडकर वार्ड स्थित कनेरा देव में 40 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन का निर्माण कार्य कराया गया है।सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने मंगल भवन लोकार्पण किया। कनेरा देव के रहने वाले पद्मश्री पंडित स्वर्गीय रामसाहेब पांडे जी को श्रद्धांजलि स्वरुप मंगल भवन का नामकरण पद्मश्री राम सहाय पांडे भवन किया है।