सागर नगर: बम्होरी रेंगुआ में मकान निर्माण के दौरान निकला कोबरा सांप, मजदूर भागे
बम्होरी रेंगुआ में पंडित आशीष के मकान निर्माण का कार्य लगा हुआ है, रविवार सुबह 11 बजे मजदूर ईटे उठा रहे थे तभी अचानक मजदूरों की नजर सांप पर पड़ी तो सांप ने फुफ्क़ार मारी तो सभी मजदूर भाग खड़े हुए। मजदूरो ने सूचना मकान मालिक को दी, मकान मालिक ने तुरंत ही सूचना स्नेक कैचर बबलू पवार को दी। बबलू पवार मौक़े की पर पहुंचे और 15 मिनट की मशक्कत के सांप को पकड़ लिया।