सागर नगर: ग्राम कनेरा देव में महिला के साथ हुई मारपीट, पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज
मोतीनगर थाना में आने वाले ग्राम कनेरादेव में पड़ोस में रहने वाले पिता पुत्र को गालियां देने से महिला ने मना किया। इस बात से नाराज पिता पुत्र ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसमें महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। जिसे परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पड़ोसी पिता पुत्र पर प्रकरण दर्ज किया गया है।