जहानाबाद: प्रिजपुरा गांव में बेटे के साथ मारपीट करने से मना करने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने पिता को पीटकर किया घायल
जहानाबाद के शकुराबाद थाना अंतर्गत प्रिजपुरा गांव में अनुराज कुमार नामक एक व्यक्ति को गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घायल ने बताया कि आरोपी ने मेरे चार वर्षीय बच्चे के साथ किसी बात को लेकर पहले मारपीट की और जब हम समझाने पहुंचे तो हमें भी मारपीट कर घायल कर दिया।