जहानाबाद: होली पर्व को लेकर एसपी महोदय द्वारा सभी थाना अध्यक्षों को शराब सहित अन्य मामलों में सख्ती बरतने का दिया गया निर्देश
जिले के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले के सभी थाना अध्यक्षों को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान शराब सहित विभिन्न मामलों में सख्ती बरतने को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि अगर उनके क्षेत्र में शराब का कारोबार, शराब चुलाई एवं अन्य गतिविधि जैसे ही पता चले तो त्वरित छेपेमारी करते हुए करवाई करना सुनिश्चित करें।