धौलपुर: शहर में निजी अस्पतालों का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 अस्पतालों के पंजीकरण निलंबित
निजी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्म सिंह मीना ने निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुप्ता हड्डी हॉस्पिटल, यशोदा हॉस्पिटल एवं मैट्रो हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मरीजों से सीधे संवाद किया तथा चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की। गु