बीदासर: चूरू के बीदासर में हनीट्रैप का खुलासा, महिला हुई गिरफ्तार, सहयोगी हिरासत में
Bidasar, Churu | Jun 8, 2026 बीदासर पुलिस ने हनीट्रैप मामले का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर एक व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और 3 लाख रुपए मांगने का आरोप है। पुलिस ने महिला के 50 वर्षीय सहयोगी को भी हिरासत में लिया है। पीड़ित की शिकायत पर 25 मई को बीएनएएस में मामला दर्ज किया।