जगदीशपुर: टीएमबीयू में छात्र राजद का हंगामा, प्रभारी कुलपति का पुतला फूंका, पद से हटाने की मांग
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। छात्र राजद के बैनर तले बुधवार को करीब साढ़े बारह बजे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने प्रभारी कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।