अतर्रा: अतर्रा सीएचसी में अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन, चिकित्सा प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Atarra, Banda | Apr 8, 2026 अतर्रा स्थित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में फैली अव्यवस्थाओं के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अतर्रा के पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल सुधार की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।