रॉबर्ट्सगंज: बालू खनन कंपनी पर फर्जीवाड़े का आरोप, एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई
सोनभद्र में एक खनन कंपनी और उसके कथित पूर्व निदेशक पर गंभीर फर्जीवाड़े के आरोप लगाए गए हैं। अनपरा निवासी चंदन दुबे ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर ओमेक्स मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और सचिन अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है,शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सचिन अग्रवाल ने 14 नवंबर 2022 को निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था और फर्जीवाड़ा किया।