जगदलपुर: महापौर संजय पांडे ने वीर सावरकर वार्ड में फेंसिंग कार्य का भूमिपूजन किया
महापौर संजय पांडे ने वीर सावरकर वार्ड में जेल बाड़ी के पीछे से होते हुए बासमुंडा पारा तक किए जाने वाले फेंसिंग कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया । बता दें कि लगभग ₹9.89 लाख की लागत से होने वाला यह कार्य विधायक निधि से कराया जाएगा। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।