बांसवाड़ा: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ दशामाता पर्व, गाजे-बाजे संग निकाली शोभायात्रा, नाथेलाव तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन
शहर में पिछले दस दिनों से बड़े ही नियम, संयम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा दशामाता पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों और शहर के प्रमुख चौकों में स्थापित की गई दशामाता की प्रतिमाओं का नवमी तिथि पर विसर्जन किया गया।दस दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर ।