लखीसराय: जिले के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बिहार के देवघर के नाम से सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोले शंकर पर कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे हैं। भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। सीसीटीवी के अलावा दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को तैनात किया गया है।