गंगरार: चित्तौड़गढ़: NDPS मामले में नागौर पुलिस ने 3000 का इनामी आरोपी गंगरार को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत जिला विशेष टीम ने NDPS एक्ट के मामले में वर्ष 2022 से फरार चल रहे नागौर पुलिस के 3000 रुपये के इनामी आरोपी मदनलाल जाट को गिरफ्तार किया। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी।