बंजरिया: सरकारी निर्देशों के बावजूद बंजरिया के निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी नहीं दी गई है
सरकारी निर्देशो के वावजूद बंजरिया के निजी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी नही दी गई है। बुधवार को पब्लिक एप्प की टीम जब सिसवा पहुंची तो विद्यालय के छोटे छोटे बच्चे 11 बजे तेज धूप व चिलचिलाती गर्मी में घर जा रहे थे। बता दे कि जिले का तापमान दोपहर तक 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा है। जिसके कारण सरकारी विद्यालयों में 1 जून से गर्मी की छुट्टी कर दी गई है।