शाहजहांपुर: RC मिशन पुलिस ने सरायंकाइयां से एक अभियुक्त को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार शस्त्रों की बिक्री एवं रोकथाम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने सरायंकाइयां के पास से चेकिंग के दौरान सौरभ कनौजिया को एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।