शाहजहांपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में हुई सम्पन्न
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश जारी किए।